जौनपुर 10 मई (आरएनएस)। लायन्स क्लब और आर. जे. शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद आपरेशन (लेन्स प्रत्यारोपण) शिविर मंगलवार 12 मई को समय प्रात: 10 बजे से 02 बजे तक लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर निकट कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया है। जिसमें आंखों की जांच की जायेगी और मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर उनकी आंखों का आपरेशन किया जायेगा।संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने कहा कि मोतियाबिंद ऑपरेशन किसी भी मौसम में बिना किसी डर के चिकित्सक की सलाह पर करा सकते हैं। गर्मी में आंखों का आपरेशन कराना पूरी तरह सुरक्षित है। संयोजक डॉ संदीप मौर्य ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण का कार्य आर. जे. शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी में होगा। मरीज तैयारी के साथ आयें, उसी दिन हास्पिटल के साधन से मरीजो को वाराणसी ले जाया जायेगा, आपरेशन के बाद तीसरे दिन मरीज को कैंप स्थल पर छोड़ दिया जायेगा। इसलिए जरुरतमंद इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। आंख आपरेशन लेन्स प्रत्यारोपण एवं दवा किसी भी चीज का कोई भी पैसा नही लगेगा।यह शिविर हर माह के दूसरे मंगलवार को इसी स्थान लगता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

