जौनपुर 10 मई (आरएनएस)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभसा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए मोदी सरकार द्वारा लोकसभा में बिल लाया था सपा, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैये के साथ इसके विरोध में मतदान किया विपक्ष का यह कृत्य महिला अधिकारों के प्रति घोर अन्याय है, देश भर की महिलाओं के मन में कांग्रेस, सपा, तथा विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश है।पंकज मिश्रा ने बताया कि महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा एवं विधानसभा में लागू किए जाने का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के विरूद्ध महिला बहनों द्वारा क्रमिक धरना का कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन 11 मई से 15 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक कृषि भवन के बगल में स्थित लोहिया पार्क में किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

