जौनपुर ।जलालपुर चैराहा स्थित बयालसी कॉलेज मैदान में रविवार को भारतीय मानव समाज पार्टी द्वारा अति पिछड़ा अधिकार महा रैली का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इसमें जौनपुर सहित पूर्वांचल के विभिन्न हिस्सों से अति पिछड़े समाज के लोग अपने अधिकारों के लिए एकजुट हुए।कार्यक्रम में प्रमुख मांग उठी कि उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाए। सम्मेलन में केंद्र में जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को भी लागू करने की मांग की गई। नेताओं ने अति पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा, अति दलित, महादलित, पसमांदा मुसलमान और महिलाओं के रोजगार सुरक्षा, राजनीतिक भागीदारी और आर्थिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकारें न्याय की बात करती हैं, इसलिए आज के आरक्षण में वर्गीकरण पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इस कार्य को अवश्य करेगी। उन्होंने जोर दिया कि बड़े से बड़े मुद्दे इस सरकार में संभव हो सके हैं, तो यह कार्य भी निश्चित तौर से इसी सरकार में होगा।उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की मांग करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और इसके लिए जितनी भी लड़ाई लडऩी होगी, वे लोगों के साथ हैं। कार्यक्रम का संचालन अशोक बिंद ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

