जौनपुर 10 मई (आरएनएस)। तेजी बाजार क्षेत्र के गैरी कला स्थित जीएस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरण के पश्चात अभिवावकों छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा छात्रों ने मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है,वे बधाई के पात्र हैं।जो पुरस्कार से वंचित हैं वे पूरे मनोयोग से तैयारी करें क्योंकि असफलता ही सफलता की प्रथम सीढ़ी होती है। पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह ने कहा मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान प्राप्ति के लिए करें, समय की बर्बादी के लिए नहीं। अभिभावक बच्चों पर केवल अंक लाने का दबाव न डालें, बल्कि उनकी रुचि व प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढऩे का अवसर दें। हर बच्चा विशेष होता है और उसमें कुछ न कुछ अद्भुत क्षमता अवश्य होती है। श्याम राज सिंह,जितेंद्र सिंह,भानु प्रताप सिंह,दयानंद यादव,रमाशंकर सिंह,अम्बरीष सिंह,डा.अजय शंकर पांडे, रामकृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

