कुशीनगर, 10 मई (आरएनएस)। जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धूस स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 47 हजार 5 सौ 40 वादों का निस्तारण कर कुल 75770 =00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा कराया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में
जिला जज संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व विभिन्न न्यायालयों द्वारा विशेष लोक अदालत, लघु आपराधिक वाद बीते 06 मई, 07 मई एवं 08 मई में कुल 70 मामलों का निस्तारण किया गया। आज के आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 147470 वादो का निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 147540 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें फौजदारी के 6211 वाद शामिल है। जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया-75770=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 47 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को 39660000=00 तीन करोड़ छानवे लाख साठ हजार मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 50 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 702 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए 36712066=00 (तीन करोड़ सड़सठ लाख बारह हजार छाछठ रू0) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी तथा 1169 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर द्वारा पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण करते हुए 2 जोड़ों एवं अति0 प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर द्वारा पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित मामले का निस्तारण करते हुए 1 जोड़े को माला पहनाकर एक साथ विदा किया गया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा मध्यस्थता स्तर पर एक वाद का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण कुशीनगर राजेन्द्र सिंह चतुर्थ द्वारा दुर्घटना के मामले में कपूर चन्द्र बनाम दी न्यू इण्डिया इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा पीडि़त पक्ष को 9,70,000 रूपये दिये जाने हेतु आदेश पारित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार त्यागी, गुलाब सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर राम अवतार यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0 1 कुशीनगर, इफराक अहमद विशेष न्यायाधीश एस0सी0/ एस0टी0 एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत कुशीनगर, आनन्द प्रकाश-ढ्ढढ्ढढ्ढ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कुशीनगर, परमेश्वर प्रसाद अपर जिला जज कोर्ट नं0 2 कुशीनगर, ओम प्रकाश-द्ब& अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं-3, मोहम्मद आजाद अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर, सत्यपाल सिंह प्रेमी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ0टी0सी0-। कुशीनगर, किरन गोंड़ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ0टी0सी0-।। कुशीनगर, राजन कुमार गोंड़ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर स्थान पडरौना, प्रभात सिंह सिविल जज (एस0डी0) कुशीनगर स्थान पडरौना, भुवन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर, प्रतिभा भाग्यश्री अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया कुशीनगर, अजीत कुमार मिश्र सिविल जज (जू0डि0) कुशीनगर स्थान पडरौना, राहुल जायसवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर, विवेक प्रजापति न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तमकुही राज, ऐश्वर्य यादव सिविल जज (जू0डि0)/(एफ0टी0सी0-।) (क्राइम अगेन्स्ट वूमन) कुशीनगर स्थान पडरौना, बृजेन्द्र स्वरूप सिविल जज (जू0डि0)/(एफ0टी0सी0-।।) कुशीनगर स्थान पडरौना तथा जिला शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल गोरख प्रसाद यादव एवं जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मंत्री नागेन्द्र पति त्रिपाठी, स्थायी लोक अदालत से अंगद प्रसाद-।। अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, दीपाली सिन्हा सदस्य तथा एल0ए0डी0सी0एस0 कुशीनगर से चीफ एल0ए0डी0सी0एस0 लक्ष्मण पाठक, असिस्टेन्ट एल0ए0डी0सी0एस0 आलोक चन्द्र पाण्डेय सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के समस्त पी0एल0वी0, अधिवक्ता एवं भारी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

