—- धारा 80 की कार्रवाई पर डील का खेल बेनकाब।
कुशीनगर, 10 मई (आरएनएस)। जनपद के कसया तहसील में जमीन के एक मामले को लेकर एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर कसया एसडीएम और एक ग्रामीण के बीच 16 क_ा जमीन पर धारा 80 के तहत कार्रवाई कराने को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में जिस तरह से जमीन, रिपोर्ट और कितना करेगा जैसी बातें हो रही है। उसने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। ऑडियो में जिस तरह से सेटिंग और रकम तय करने की चर्चा हो रही है। उसने पूरे तहसील प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आडियो मे आवाज एसडीएम कसया की है या नही इसकी पुष्टि मीडिया नही कर रही है। आवाज किसकी है। लेकिन इसकी निष्पक्ष जांच के बाद दूध का दूध पानी का पानी साफ होगा।
ऑडियो की शुरुआत में कथित तौर पर जमीन मामले और कार्रवाई से शुरू होती होती है। कथित तौर पर एसडीएम पूछते सुनाई दे रहे है कि धारा 80 वाला, 16 क_ा है या 18 क_ा? इस पर सामने वाला व्यक्ति जवाब देता है। 16 क_ा वाला है। जिसमें एक क_ा और चार क_ा है। एक क_ा में मकान बन रहा हैज्।
इसके बाद कथित तौर पर एसडीएम पूछते हैं कि
नीचे से रिपोर्ट लगवा लिए या नहीं?। इस पर जवाब आता है कि अभी कुछ नहीं हुआ है। आप जब कहेंगे तब नीचे से लगेगा न, बातचीत आगे बढ़ती है और फिर जमीन की स्थिति पर चर्चा होती है। कथित तौर पर एसडीएम फिर पूछते है 16 क_े वाला बिल्कुल खाली है?। इस पर ग्रामीण द्वारा जवाब दिया जाता है कि हां खाली है…। एक क_ा वाले में घर बन रहा है।
इसके बाद एसडीएम कथित तौर पर जमीन की लोकेशन पूछते है। कसाडा के बाहर का है या अंदर का? इस पर सामने वाला व्यक्ति कहता है कि यहीं का है। हम लोगों के गांव का है ग्रामीण है। ऑडियो में आगे सबसे अहम हिस्सा तब आता है जब कथित तौर पर एसडीएम पूछते हैं। 16 वाले में क्या है? इस पर ग्रामीण जवाब देता है कि इसमें ठीक-ठाक हो जाएगा ज् जो होगा हिसाब से होगा। इसके बाद कथित तौर पर एसडीएम कहते सुनाई देते हैं तो ठीक है कर दूंगाज् कितना करेगा, कुछ तो बता दोज्। जिस पर जवाब आता है। शाम को सात बजे बता दूंगा।
वायरल ऑडियो ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या तहसील में धारा 80 जैसी प्रशासनिक कार्रवाई भी अब सेटिंग और पैसों के हिसाब से तय हो रही है? बातचीत में रिपोर्ट लगवाने, हिसाब और कितना करेगा जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। हालाकि इस आडियो के संबंध मे कसया एसडीएम के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया किन्तु उनसे बात नही हो सकी। उनका मोबाइल लगातार नाट रिचब्ल बोलता रहा। हालांकि ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

