– मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा: मनोज
फतेहपुर 10 मई (आरएनएस)। मातृ दिवस पर रविवार की दोपहर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रोडवेज बस स्टॉप पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में राधा देवी एवं माया देवी को माला पहनाकर साड़ी भेंट की गई उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
मनोज साहू ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। जीवन का हर दिन मां को समर्पित होता है, लेकिन मातृ दिवस के अवसर पर मातृशक्तियों का सम्मान करना गर्व की बात है। वहीं जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन ने कहा कि मां की सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री जय किशन उर्फ जैकी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव एवं पुष्कर साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

