– चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
फतेहपुर 10 मई (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम एवं एंटीरोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विशेष अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संवाद स्थापित किया गया। अभियान के तहत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर लोगों को इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने की अपील भी की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

