– 295 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज
फतेहपुर 10 मई (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार थाना गाजीपुर से एक अभियुक्त, थाना कोतवाली से एक अभियुक्त तथा थाना ललौली से दो अभियुक्तों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई। वहीं यातायात अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 295 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस विभाग ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

