– मृतक के पिता ने अपनी पुत्री, बहू, साला व ममेरा ससुर के विरूद्ध हत्या का लगाया आरोप
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर के समीप झलिया के पास ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने पेड़ से लटका 20 वर्षीय युवक का शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है। वहीं मृतक के पिता ने बहू पुत्री मृतक का साला सहित पांच लोगो के विरूद्ध हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खजुरियापुर गांव निवासी नेता का पुत्र संजय का शव कंसपुर गांव के समीप झलिया के पास पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का पिता नेता ने आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी बहू सपना का भाई करन से उसकी पुत्री किरन शादी करना चाहती थी लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। जिस पर मृतक की पत्नी साला करन, बहन किरन, मृतक का ममेरा ससुर सरवन ने उसके पुत्र की हत्या कर शव को फंासी पर लटका दिया। मृतक के पिता का अरोप है कि उसके पुत्र हत्या बहन ने अपनी भाभी व प्रेमी साला एवं मामा सरवन के साथ मिलकर की है। उसने थाने में सभी खिलाफ तहरीर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

