फतेहपुर 10 मई (आरएनएस)। जनपद के अलग-अलग थाना हुये सड़ हादसों के दौरान किशोर समेत दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार राधानगर नई बस्ती निवासी भोला प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक सुबह सामान लेने जा रहा था। तभी विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग निवासी बुद्दी का 24 वर्षीय पुत्र रामू सुबह पहर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह बारा मील के पास पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सराकरी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

