फतेहपुर 10 मई (आरएनएस)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर रविवार की सुबह पति की मार क्षुब्ध 25 वर्षीय पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मानपुर गांव निवासी सर्वेस ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी छोटी देवी को पीट दिया। रोज-रोज पति की मार से क्षुब्ध उसने जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

