फतेहपुर 10 मई (आरएनएस)। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम दतौली में बीती रात सोते समय 16 वर्षीय किशोर को सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार दतौली गांव निवासी गंगा प्रसाद की पुत्री रोशनी देवी घर में सो रही थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

