अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर मां के नाम किया गया महा रक्तदान
प्रयागराज 10 मई (आरएनएस)। प्रयाग उत्थान समिति एवं मिंट इवेंट्स द्वारा आयोजित “लाल” द्वारा 200+ यूनिट रक्तदान के साथ विशाल रक्तदान अभियान संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रवीण पटेल ने किया और महापौर गणेश केसरवानी में रक्त वीरों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह इस कार्यक्रम का लगातार पांचवा साल है। इस शिविर मे समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संस्था द्वारा प्रयागराज में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह रक्तदान शिविर ना हो करके एक पूरा रक्तदान महोत्सव था जिसमें रक्त संग्रह कर एक नई मिसाल कायम की गई। उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर किया गया मां के नाम किया गया रक्तदान एक मां की लाल की द्वारा दूसरे मां के लाल का जीवन बचाने का काम करेगा और कहा कि वक्त का आरक्षण रक्त का हरण जीवन के लिए बबूल है जिसका कोई विकल्प नहीं है।
महापौर ने कहा कि कार्यक्रम की आयोजक एवं मिनट इवेंट्स की ओनर प्रियंवदा कुमार एवं प्रयाग उत्थान समिति के डॉक्टर उदय प्रताप सिंह ने मदर्स डे के दिन कार्यक्रम को आयोजित करके एक नए उद्देश्य के साथ रक्तदान को नई दिशा दी है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक निवेश मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई समाजसेवी संस्थाओं ने योगदान दिया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रयाग उत्थान समिति, सिकरवार स्कैन सेंटर,रोटरी क्लब, अभिषेक ह्यूमैनिटी, रक्त संकल्प, लोकनाथ मिलन संघ, शिवसेना भारत,एकल अभियान एवं प्रयागराज सिंधी यूथ एसोसिएशन संगठन शामिल रहे।
इस अवसर पर पूर्व आईजी रविंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता राजेश केसरवानी, लोकनाथ मिलन संघ निखिल पांडे, अजय अग्रहरि, आदि अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

