अभय, अर्पित, अनुराग और वंश चमके
प्रयागराज 10 मई (आरएनएस)। जय सेल्स वॉरियर्स और किशोरी लाल क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। जय सेल्स वॉरियर्स के अभय यादव (51 रन, गेंद, तीन चौके, दो छक्के एवं 9.5-0-34-5) और अर्पित सिंह (79 रन, 86 गेंद, 10 चौके, दो छक्के), किशोरी लाल क्लब के अनुराग शुक्ला (53 रन व 10-2-39-3) और वंश केसरवानी (20 रन व 10-1-35-4) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
डीएसए मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में जय सेल्स वॉरियर्स ने 46.5 ओवर में 270 रन (अर्पित 79, आशुतोष यादव व अभय यादव 51-51, अनुराग यादव 24, व्योम 2/44, आदित्य 2/45, मोहम्मद फैज 2/47) बनाए। जवाब में डीएसए क्लब की पूरी टीम 44.5 और में 232 रन (सिद्धार्थ मिश्रा 52, यश राज 22, इशांत और कार्तिकेय तिवारी 21-21, आदित्य 25, अभय यादव 5/34, अर्पित सिंह व कुशल पांडेय एक-एक विकेट) पर सिमट गई। अभय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर किशोरी लाल क्लब ने 42.1 ओवर में 200 रन (अनुराग शुक्ला 53, आलेख कुमार 31, आदर्श पांडेय 22, कमल सिंह 21 नाबाद, वंश केसरवानी 20, रोशन कुशवाहा 4/26, शिवांश पांडेय 2/31, सिद्धू सैनी, उत्कर्ष सिंह, अभय एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब की पूरी टीम 28.3 ओवर में 133 रन (मोहम्मद इस्माइल 40, शिवांश पांडेय 29, अभय 17, वंश केसरवानी 4/35, अनुराग शुक्ला 3/39, आदर्श पांडेय 2/23) पर सिमट गई। अनुराग शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

