प्रयागराज 10 मई (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी की बैठक महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में चौक स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा के साथ प्रत्येक बूथ पर रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं के साथ बूथ वार बैठक करने और क्षेत्रीय समस्याओं के हर सम्भव निराकरण कराने के साथ पूराने कार्यकर्ताओं व युवा कार्यकर्ताओं को संगठित करने पर मेन फोकस रहा।
श्री इफ्तेखार ने कहा हमें हताश और निराश होने की आवश्यकता नहीं है हम उत्तर प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। पीडीए इस बार समाजवादी पार्टी के साथ है और अन्य समाज के लोग भी इस सरकार से निराश हैं। महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने कहा हमारा बूथ अगर मज़बूत होगा तो हम निश्चित रूप से दो हज़ार सत्ताईस के विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब होंगे।
बैठक में कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में इफ्तेखार हुसैन, रवीन्द्र यादव, संदीप यादव, बब्बन दुबे, शुऐब खान, मृत्युंजय पाण्डेय, आलोक दुबे, संतोष यादव, मशहद अली खां, महेंद्र निषाद, शशिभूषण पाण्डेय, मोहम्मद अज़हर, देवी लाल, पंकज साहू, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, अब्दुल समद,संदीप कुमार मिश्रा, डॉ आनंद सिंह, शिवा बाग़ी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

