प्रयागराज 10 मई (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्व जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज और विधानसभा बारा के विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में यमुनापार की तहसील बारा विकास खण्ड जसरा स्थित ग्रामसभा खटगिया और पचखरा में बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत कैडर बैठक आयोजित की गई।
पूर्व जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज और विधानसभा अध्यक्ष लाल महेन्द्र चौधरी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि हर बूथ पर दस समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बनाना है जिनमें एक बूथ अध्यक्ष और एक बूथ महासचिव तथा आठ बूथ सचिव बनने होंगे और हर बूथ का प्रभारी सेक्टर सचिव होगा। बूथ अध्यक्ष अनुसूचित जाति का और नौ बूथ सचिव बहुजन समाज के हर जातियों से होंगे। आजाद समाज पार्टी बूथ निर्माण के बाद बूथ के पदाधिकारियों के साथ उनके गांव में ही पाक्षिक कैडर कैम्प लगाएगी जिसके भीतर बहुजन महापुरुषों का संघर्ष, पढ़ाया, बताया जाएगा और आजाद समाज पार्टी की नीतियां, योजनाएं व क्रियाकलापों व चन्द्र शेखर भाई द्वारा निर्देशित रणनीति को बताने का कार्य किया जाएगा। नेता द्वय ने आगे बताया कि आसपा की सरकार बनने पर हाशिए पर रह रहे निर्धन मजलूमों के आर्थिक विकास हेतु कार्य किया जाएगा।
कैडर बैठक में विधानसभा महामंत्री अनिकेत कुमार बिंद, विधानसभा उपाध्यक्ष पवन कुमार गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुकेश पासी, राम नरेश, शिव प्रसाद, सागर कुमार, साचेंन्द्र कुमार, पप्पू, राजू, राजा, भागीरथी, शिव चरन, नन्हई, गोलू, मोहन, रन्नों गीता, सुमन गीता, प्रभावती, अंजना देवी, रेनू, सुषमा, गुड्डी, रजोल, संगीता, रानी, शीला, ममता, कल्लो, कुंती, नीता के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

