हिमाचल प्रदेश राज्य की अंडर-13 लीग प्रतियोगिता
प्रयागराज 10 मई (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा ऊना हिमाचल प्रदेश के जे एस विजडम वल्र्ड स्कूल में आयोजित हिमाचल राज्य की अंडर-13 लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में आज प्रथम दिन नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने गुरु नानक फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर पूर्ण अंक प्राप्त किए।
टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच का प्रथम हाफ गोल रहित रहा। खेल के दूसरे हाफ के 25 वे मिनट पर परम ने नॉर्दन के लिए पहला गोल किया। खेल के 55 वे मिनट पर विपक्षी टीम के डिफेंडर ने पेनाल्टी बॉक्स के बाहर फाउंल किया जिससे नॉर्दन को एक फ्री किक मिला।
टीम उत्कर्ष गुप्ता ने बेहतरीन फ्री किक को गोल में बदल दिया। नॉर्दन के खिलाडियों अंश, अयान रुद्र उज्जवल ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
टीम में परबजोत सिंह (गोलकीपर), परम, उत्कर्ष गुप्ता, उज्जवल चौरसिया, अंश यादव, मो0 अयान खान, स्पर्श सिंह, रूद्र प्रताप, अनुज, सतनाम, रणवीर, साहिल, स्माइल शामिल रहे।
टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा और मैनेजर विक्रम सिंह बिष्ट रहे। नॉर्दन अकादमी अपना प्रथम मैच 11 मई को हिमाचल फुटबॉल क्लब हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध खेलने उतरेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

