-शादी समारोह में शामिल होने आया था युवक, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या 10 मई (आरएनएस)। पत्नी के मौसी के भाई की शादी में शामिल होने आए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला । जानकारी होने पर हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे । सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने गहन निरीक्षण किया । निरीक्षण उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीहीपुर ग्राम पंचायत के मजरे गोठिया दुबे का पूरा की है । जहां पर रविवार की भोर में सोच के लिए ग्रामीण गांव के पास उपाध्याय के जंगल में गए थे जहां पर एक पेड़ की दाल से दुपट्टे के सहारे युवक का शव लटकता देख लोगों ने गुहार लगा दिया । जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी । सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किशन चौहान पुत्र विजय चौहान की शादी बीते 5 मई को थी । शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों में किशन की मौसी की पुत्री भी आई थी । और उसका पति रोहित चौहान पुत्र बालक राम निवासी सराय मुगल थाना कोतवाली रुदौली भी आया था । जो शादी समारोह उपरांत भी रुका हुआ था । रोहित शादी समारोह उपरांत भी गांव में रुक बगल उसरा चौराहे पर एक दुकान पर मजदूरी करने भी जा रहा था । रोहित शराब का आदी था । इसी लत को लेकर पत्नी से अनबन थी । जिससे वह अपनी ससुराल नहीं जा रही थी । शुक्रवार की देर शाम खाना पीना खाकर सब लेटने चले गए । और सुबह रोहित का शव दुपट्टे की सहारे पेड़ के दल से लटकता मिला । सूचना पाते ही रोहित का भाई मोहित सहित परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए । मौके पर पहुंचे थाने के उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव कांस्टेबल गौरव उप्रेति सहित फॉरेंसिक की टीम ने पेड़ की डाल से लटके शव का गहनता से निरीक्षण किया । निरीक्षण उपरांत शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है । जांच उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच कार्यवाही चल रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

