मिल्कीपुर-अयोध्या 10 मई (आरएनएस)। खंडासा थाना क्षेत्र के सतनापुर पुल के पास शारदा सहायक यूनाइटेड ब्रांच की उत्तरी नहर में रविवार दोपहर ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव पेड़ से फंसा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में पंचनामा करते हुए मर्चरी भेज दिया है जहां शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मर्चरी में रखा जाएगा। शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखा गया है, 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

