-तारुन थाना क्षेत्र के गुंधौर-सोनखरी मार्ग पर सूल्हेपुर मोड़ के पास हुआ हुई दुर्घटना
अयोध्या 10 मई (आरएनएस)। मिट्टी ढोने वाले डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार सुबह करीब 9.30 बजे कोतवाली बीकापुर सीमा पर तारुन थाना क्षेत्र के गुंधौर-सोनखरी मार्ग पर सूल्हेपुर मोड़ के पास हुआ। बताया गया कि तारुन थाना क्षेत्र के कनकपुर झगरौली (केवटिया) निवासी सुरेंद्र कुमार निषाद (26), अरविंद कुमार (22) और हिमांशु (20) घर से बाइक पर बाजार जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में मिट्टी ढोने वाले डंपर ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर भगन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ अनुराग गुप्ता ने जांच के बाद सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अरविंद कुमार और हिमांशु की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें अरविंद कुमार की हालात अत्यंत नाजुक बनी हुई है। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और घटना की जानकारी किया। पुलिस ने पंचनामा करके मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसे में हुई एक युवक की मौत और दो युवकों के गंभीर रूप से घायल हो जाने की दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, तीनों युवक सामान्य रूप से बाजार जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, जबकि दो अन्य जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

