Óकहा-तलवार-भाले का युग गया, नई भूमिका तलाशो
अयोध्या 10 मई (आरएनएस)। महाराणा प्रताप जयंती पर गुप्तारघाट का मंच सियासी और सामाजिक हुंकार से गूंज उठा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दो टूक कहा- सवर्ण समाज का दबदबा सतयुग, त्रेता, द्वापर में था और कलियुग में भी रहेगा, लेकिन गौरव वापस चाहिए तो समय के साथ खुद को बदलना होगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यक्रम में बृजभूषण ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए समाज को आईना दिखाया। प्रताप के तलवार, भाले, घोड़े और तंबू का काम उस वक्त का समाज करता था। आज हथियार बदल गए हैं। हमारा समाज बदलते वक्त के साथ खुद को ढाल नहीं पाया, इसलिए पिछड़ गया। उन्होंने हर व्यक्ति से रोज 15 मिनट आत्ममंथन की अपील की- ष्खुद से पूछो कि देश और समाज के लिए तुम्हारी भूमिका क्या है? पूर्व सांसद ने कहा कि जिनका इतिहास नहीं मिल रहा, उसके जिम्मेदार हम नहीं। हमारा इतिहास आज भी जिंदा है। महाभारत, गीता और रामायण में भी हमारे समाज का जिक्र है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास की भावना से आगे बढऩे का मंत्र दिया। जयंती पर जीआईसी मैदान से गुप्तारघाट तक भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। सिविल लाइन, रीकाबगंज, नियावां होते हुए यात्रा में सैकड़ों युवा श्जय महाराणा प्रतापश् के नारे लगाते चले। यात्रा को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान, करणी सेना अध्यक्ष वीरू सिंह और उपाध्यक्ष सनी सिंह ने रवाना किया। अमानीगंज बाजार में महाराणा प्रताप सेना ने जयंती मनाई। आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख अरविंद पांडेय ने कहा- ष्राणा ने मुगलों की गुलामी ठुकराकर मेवाड़ की आजादी के लिए अकबर से लोहा लिया। वे स्वाभिमान के लिए प्राण देने वाले योद्धा थे। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि ष्दुनिया में जब भी शौर्य और स्वाभिमान की बात होगी, सबसे पहला नाम महाराणा प्रताप का ही आएगा। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और त्याग का प्रतीक है। इस मौके पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, क्षत्रिय कल्याण परिषद जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ,अरुण निषाद समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह महाराणा प्रताप के शौर्य गाथा व उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके किए गए कार्य तथा बताए हुए मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

