-प्रमाण पत्र व मेडल पाकर गदगद दिखे बच्चे
सोहावल-अयोध्या 10 मई (आरएनएस)। बच्चे देश की धरोहर हैं, इनकी शिक्षा में ही देश की प्रगति छिपी हुई है। कौन सा बच्चा कल आगे बढ़कर देश का नेतृत्व करेगा कोई नहीं जानता। इन्हीं में से डाक्टर, इंजीनियर मैनेजर,वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करेंगे। इसलिए उनकी शिक्षा में कोई कोर कसर नहीं रखी जानी चाहिए। यह बात जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह ने कही। वह सोहावल के बी आर पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित बच्चों के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। वक्ताओं में शामिल प्रबंधक कृष्ण कुमार पाण्डेय ने रटने की जगह तार्किक बिधि से ज्ञान अर्जन पर बल दिया। कालेज के डायरेक्टर अभिषेक पाण्डेय प्रधानाचार्य नमिता पाण्डेय ने शिक्षक और शिक्षिकाओं का पक्ष रखा। प्रमाण पत्र व मेडल पाकर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गयी। मौजूद अन्य लोगों में विद्याधर दुबे, अरुण कुमार पाण्डेय , श्याम जी पाण्डेय आदि सहित बड़ी संख्या में बच्चे उनके अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

