-बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री व लोजपा विधायक ने रामलला का किया दर्शन
अयोध्या 10 मई (आरएनएस)। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। सभी जिलों में जिला वार मंथन होगा और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दोबारा सक्रिय करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी केंद्र और बिहार में एनडीए के साथ है तथा उत्तर प्रदेश में भी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चिराग पासवान के विजन को लेकर प्रदेश में आगे बढ़ रही है। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वहां विकास की राजनीति को बढ़ावा मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

