-लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बर्दास्त नहीं: अतीक अहमद
अयोध्या 10 मई (आरएनएस)। भाकपा (माले) ने नोएडा व अन्य जगहों पर हाल में मजदूरों के आंदोलन पर हुए दमन के खिलाफ ट्रेड यूनियन संगठन ऐक्टू के 10 मई को श्मुख्यमंत्री आवास मार्चश् को विफल करने के लिए मार्च की पूर्व संध्या पर पार्टी जिला प्रभारी अतीक अहमद के हल्कारा का पुरवा स्थित घर पर पुलिस भेज कर उन्हें हाउस अरेस्ट (नजरबंद) करने की प्रदेश सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य राजेश वर्मा ने अपने जारी बयान में कहा कि नेताओं के घरों पर पुलिस भेज कर उन्हें नजरबंद करने अथवा उन्हें हिरासत में लेकर थाने उठा ले आने की घटनाएं कई जिलों में हुई हैं। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने पार्टी के जिला प्रभारी अतीक अहमद को उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया, ताकि वे कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ न जा सकें। उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वारा की जा रही ये नजरबन्दियां पूरी तरह अवैध है और लोकतंत्र पर हमला है। माले नेता ने कहा कि मजदूर आंदोलन से भाजपा सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। मजदूर संगठन की जायज मांगें हैं कि नोएडा में गिरफ्तार मजदूरों और उनके समर्थन में उतरे बुद्धिजीवियों को बिना शर्त रिहा किया जाए और महंगाई को देखते हुए न्यूनतम पारिश्रमिक बढ़ा कर 44 हजार रु महीना किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

