अयोध्या 10 मई (आरएनएस)। यश म्यूजिकल ट्रस्ट ग्रुप द्वारा मसौधा स्थित पृथ्वीराज चौहान इंटर कॉलेज में एकदिवसीय पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य राम कृपाल चौहान एवं संस्था की अध्यक्षा संगीता आहूजा द्वारा किया गया। उसके पश्चात संस्था द्वारा प्रधानाचार्य को श्रीराम का प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संगीत एवं नृत्य कार्यशाला में इंटर तक के सभी बच्चों ने प्रतिभा किया और पारंपरिक संगीत और नृत्य की प्रशिक्षण लिया। प्रधानाचार्य द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि संस्था के अथक प्रयासों से बच्चों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोडऩे का प्रयास किया गया उसके लिए संस्था को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। कार्यशाला में अवध के लोक संगीत और लोक नृत्य के बारे में बताते हुए सोहर कजरी झूला बन्ना बन्नी विवाह सुहाग किसानी गीत श्रम गीत गारी इत्यादि अनेक गीतो की प्रस्तुति हुई। नृत्य में बधावा लोकनृत्य फरवाही लोकनृत्य कहरूवा लोकनृत्य जोगनी लोकनृत्य धोबिया लोकनृत्य इत्यादि कई नृत्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई बधावा लोक नृत्य की कुछ प्रस्तुतियां भी की गई। कार्यशाला में संगीता आहूजा द्वारा संगीत एवं नृत्य की बारीकियां के विषय में समझाया गया बच्चों ने नृत्य और संगीत की बहुत सारी कलाओं को आत्मसात किया और सीख कर प्रस्तुत भी किया। कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी कलाकार संगीता आहूजा, सुमिष्ठा मित्रा ,तोषी तिवारी, देव मित्रा, यश कुमार, लक्ष्मी विश्वकर्मा, बिंदु निषाद, दिलीप, उन्नति मित्रा , संतोष कुमार उपस्थित रहे। पृथ्वीराज स्कूल के प्रधानाचार्य रामकृपाल चौहान के साथ-साथ प्राध्यापक विजय सिंह अध्यापिका प्रज्ञा चौहान, राजकुमारी, कंचन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

