अयोध्या 10 मई (आरएनएस)। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने 02 मई 2026 को जनपद के समस्त तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अनुपस्थिति अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व शिकायतों के प्रभावी अनुश्रवण एवं विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाओं, शासकीय सुविधाओं की डिलीवरी, विभिन्न कार्यालयों के स्थान पर यथासम्भव एक ही स्थान पर सुगमता से उपलब्ध कराये जाने तथा जन सामान्य एवं अधिकारियों के मध्य सीधा जन-संवाद स्थापित करने हेतु माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को जिले की प्रत्येक तहसील में प्रात: 10 बजे से 2.00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता हैं, जिसके क्रम में 02. मई 2026 को जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। 2 मई 2026 के संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बीकापुर में कुल 09 अधिकारियों यथा- उप मुख्य चिकित्साधिकारी बीकापुर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, खंड विकास अधिकारी बीकापुर, प्रभारी निरीक्षक/ थाना अध्यक्ष कोतवाली तरुण व हैदरगंज, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीकापुर, सचिव मंडी समिति बीकापुर, प्रधान अध्यापक हाई स्कूल पूरा नंदा बीकापुर व विपणन निरीक्षक तारुण का, तहसील सदर में कुल 06 अधिकारियों यथा- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या, प्रभारी निरीक्षक थाना राम जन्मभूमि अयोध्या, प्रभारी निरीक्षक थाना गोसाईगंज अयोध्या, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, खंड विकास अधिकारी पंचायत मसौधा व सहायक वनरक्षक अयोध्या का, तहसील सोहावल में कुल 06 अधिकारियों यथा- प्रभारी निरीक्षक थाना पूरा कलंदर अयोध्या, प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही अयोध्या, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अयोध्या, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या, सहायक अभियंता विद्युत व सहायक वन संरक्षक का तथा तहसील मिल्कीपुर में कुल 05 अधिकारियों यथा-चकबंदी अधिकारी मिल्कीपुर अयोध्या, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमानीगंज अयोध्या, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर, अमानीगंज व हैरिंगटनगंज को अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

