कानपुर 10 मई (आरएनएस)। रावतपुर थाना क्षेत्र में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एचबीटीयू के एमएससी छात्र देवमणि वर्मा (25) की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात गुरुदेव इलाके में हुआ, जब देवमणि अपने दोस्त के साथ स्कूटी से चाय पीने जा रहा था। टक्कर के बाद देवमणि सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और छात्र का दोस्त मौके से फरार हो गए।मृतक सुल्तानपुर जिले का निवासी था और नवाबगंज स्थित ॥ड्डह्म्ष्शह्वह्म्ह्ल क्चह्वह्लद्यद्गह्म् ञ्जद्गष्द्धठ्ठद्बष्ड्डद्य ठ्ठद्ब1द्गह्म्ह्यद्बह्ल4 में एमएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

