कानपुर 10 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पीजीटी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। सुबह 9:30 बजे शुरू हुई परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। लखनऊ से आए अभ्यर्थी विशाल ने बताया कि उन्होंने 25 वर्ष की उम्र में फॉर्म भरा था और अब 29 वर्ष में परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर ठीक रहा और रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद है।परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रवेश से पहले प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और फोटो का मिलान किया गया। इसके बाद तलाशी और रेटिना स्कैनिंग के जरिए अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित की गई।रविवार को दोनों पालियों में कुल 18,825 परीक्षार्थी शामिल हुए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शनिवार रात ही कानपुर पहुंच गए थे। प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

