कानपुर 10 मई (आरएनएस)। चकेरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कोयला नगर फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सागर कमल (22) और आलोक कमल (23) के रूप में हुई है। दोनों सचेंडी क्षेत्र के रहने वाले थे और सीओडी के पास आर्मी कैंप में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। रोज की तरह दोनों सुबह करीब 4:30 बजे एक ही बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे।जैसे ही वे फ्लाईओवर पर पहुंचे, तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट पहनने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चकेरी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

