कानपुर 10 मई (आरएनएस)। रामादेवी स्थित मालिक गेस्ट हाउस में रविवार को मदर्स डे के अवसर पर नारी शक्ति संगठन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मातृत्व का सम्मान करना और समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि केसी नरेंद्र (्रह्रष्ट) ने कहा कि मां जगत जननी है और उसके त्याग व संस्कारों से समाज का निर्माण होता है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं के सम्मान को बढ़ाते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद विजय लक्ष्मी ने की। उन्होंने मां के महत्व पर कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि मां ही परिवार की असली आधारशिला होती है।इस अवसर पर 80 से 100 वर्ष की आयु की 51 बुजुर्ग महिलाओं को शॉल, साड़ी, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें बच्चों ने गीत, कविता और नृत्य के माध्यम से माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

