कानपुर 10 मई (आरएनएस)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अरविंद कमल की पत्नी रिया कमल का पति से शनिवार को विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गई और रास्ता भटक गई। सुबह परिजनों ने उसे वापस घर लाया, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। इसी दौरान महिला ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया।परिजनों ने खिड़की से देखकर पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और महिला को नीचे उतारा। पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।डीसीपी वेस्ट के अनुसार, महिला के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति और जेठ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

