कानपुर 10 मई (आरएनएस)। मूसानगर स्थित मुक्ता देवी मंदिर के पीछे रविवार दोपहर यमुना नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बा निवासी मोहित उर्फ गोलू (24) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित अपनी पत्नी और साले के साथ मंदिर दर्शन के लिए आया था, तभी वह नहाने के दौरान नदी में डूब गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर परिजनों को आपदा राहत सहायता दी जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

