कानपुर 10 मई (आरएनएस)। वार्ड 25 काकादेव क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने जा रही है। एम-ब्लॉक स्थित 117/56 से स्वागत कुटुंब तक की सड़क के निर्माण कार्य का रविवार को शिलान्यास किया गया। करीब 1.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कार्य का शुभारंभ विधायक स्ह्वह्म्द्गठ्ठस्रह्म्ड्ड रूड्डद्बह्लद्धड्डठ्ठद्ब, पार्षद नीरज कुरील और पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अमित पांडे ने किया। सड़क निर्माण में ॥रूक्क तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे सड़क अधिक मजबूत और टिकाऊ होगी।इस परियोजना से करीब 15 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। स्थानीय लोगों को अब जलभराव, टूटी सड़क और खराब नालियों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और मिठाई बांटकर इसका स्वागत किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

