कानपुर 10 मई (आरएनएस)। कानपुर और पुणे के कोचिंग कारोबार से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। कानपुर स्थित ‘आईपीएम करियरÓ के संचालक आशुतोष मिश्रा ने पुणे के ‘एक्सपट्र्स एजÓ से जुड़े नितिन राठौड़ और उनके साथी पर धोखाधड़ी, वित्तीय गबन, छात्रों को गुमराह करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में नितिन राठौड़ ने लिंक्डइन के माध्यम से संपर्क कर साझेदारी का प्रस्ताव दिया था। दोनों पक्षों के बीच फ्रेंचाइजी मॉडल पर सहमति बनी, जिसमें फीस, रॉयल्टी और अन्य शर्तें तय हुईं।आरोप है कि मई 2024 में शुरुआती भुगतान के बाद संस्थान के नाम और स्टडी मटेरियल का उपयोग शुरू कर दिया गया। बाद में कारोबार बढऩे पर पूरे संचालन पर नियंत्रण करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस अब पूरे मामले की वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों के आधार पर जांच कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

