आर्यन का अर्धशतक, ध्रुव का हरफनमौला खेल व्यर्थ
प्रयागराज 10 मई (आरएनएस)। मऊआइमा क्लब, खेलगांव पब्लिक स्कूल और भानु प्रताप सिंह क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर केएस स्पोट्र्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। मऊआइमा क्लब के आर्यन पटेल ने अर्धशतक (61 नाबाद, 40 गेंद, 11 चौके) लगाया। एसए इंडोर क्लब के ध्रुव का हरफनमौला खेल (48 रन एवं दो विकेट) व्यर्थ हो गया।
चक हरिहरवन झूसी मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में शार्प क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन (शौर्य सिंह यादव 27, आकाश वैभव 23 नाबाद, शाश्वत मिश्रा 10, प्रिंस 2/19, हस्सान अहमद व उत्कर्ष एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में मऊआइमा क्लब ने 12 ओवर में एक विकेट पर 106 रन (आर्यन पटेल 61 नाबाद, आरूष चौरसिया 15 नाबाद, शाश्वत मिश्र 1/15) बना लिये। आर्यन पटेल को मैन आफ द मैच चुना गया।
खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर एसए इंडोर क्लब ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 116 रन (ध्रुव 48, उत्कर्ष सिंह 15, अथर्व शुक्ला 11, अथर्व तिवारी 2/22, उज्जवल सिंह 2/29, स्वप्निल विश्वकर्मा 1/20) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल ने 23.3 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन (अथर्व तिवारी 35 नाबाद, अंबुज द्विवेदी 20, अनुराग यादव 12, ध्रुव 2/17, अथर्व शुक्ला, उमंग यादव व अंश सरोज एक-एक विकेट) बना लिए। अथर्व तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पूर्व शनिवार को झूंसी मैदान पर खेले गए मैच में मऊआइमा क्लब ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 87 रन (आर्यन पटेल 44, आयुष चौरसिया 10, अर्पित यादव 3/15, शीयू सिंह 2/18) बनाए। जवाब में भानु प्रताप क्लब ने 15.1 ओवर में एक विकेट पर 88 रन (ओम जायसवाल 56, प्रतीक 17 नाबाद, काव्यांश पटेल 1/08) बना लिए। ओम जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

