लाजपत नगर में प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित
प्रयागराज 10 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग दक्षिण भाग का प्रतिज्ञा कार्यक्रम लाजपत नगर के बरगद घाट पर रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख संजीव रहे।
मुख्य वक्ता संजीव ने कहा कि यह प्रतिज्ञा मुख्य रूप से हिंदू राष्ट्र की संकल्पना और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित है। इसमें स्वयंसेवक ईश्वर और पूर्वजों को साक्षी मानकर हिंदू समाज के संरक्षण और हिंदू राष्ट्र के उत्थान के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ लेते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिज्ञा हिंदू राष्ट्र की उन्नति और हिंदुत्व के संरक्षण का संकल्प है। यह प्रतिज्ञा ईश्वर और पूर्वजों को साक्षी मानकर, हिंदू धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा करने तथा निस्वार्थ भाव से संघ का कार्य आजीवन करने के लिए की जाती है।
प्रतिज्ञा प्रयाग दक्षिण भाग के सह भाग संचालक मिल्कियत सिंह बाजवा ने कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सह भाग कार्यवाह वीरेंद्र, सतीश, कुंवर, सौरभ, अनुभव, राजकमल, राहुल आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

