प्रयागराज 10 मई (आरएनएस)। आज जिला महिला व्यापार मंडल द्वारा मदर्स डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी , एमएसएमई की डायरेक्टर विभा मिश्रा तथा लेखिका एवं प्रोफेसर डॉ अंकिता राज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संयोजन आभा मधुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बच्चियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिसकी सभी ने सराहना की। सभी अतिथियों ने मदर्स डे के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही, कैटालिस्ट मुंबई द्वारा आयोजित ग्लैम दिवा अवॉर्ड की विजेता मोनिका गौर को सम्मानित किया गया तथा अनेक महिलाओं को सम्मान पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा अवंतिका टंडन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापार मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान एवं कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने कार्यक्रम की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इवेंट ऑर्गेनाइजऱ प्रीति जायसवाल एवं प्रोग्राम मैनेजर भावना गुप्ता के सहयोग से इतना शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ऋषु मिश्रा, रंजना मिश्रा, स्वाति श्रीवास्तव, आभा सिंह, डॉ. शिवानी, डॉ. अमृता अग्रहरी, रेहाना खान, जया मिश्रा, सुरभि सहाय, मांडला जी, शिप्रा सचदेवा, रति तिवारी, शिल्पी रस्तोगी, डॉ. मधुलिका मिश्रा, भावना गर्ग, सारिका अग्रवाल एवं श्वेता केसरवानी सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। शगुन
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

