बस्ती 10 मई (आरएनएस)। निरीक्षण के दौरान तीन खाद की दुकानों पर जांच में गड़बड़ी मिली है ।जिला कृषि अधिकारी बीआर मौर्य ने सभी खाद की दुकानों का
लाइसेंस निलंबित कर दिया है ।बताया किजनपद में किसान को यूरिया उनकी जोतबही के अनुसार दिया जाना है। तीन दुकानों ने इसका पालन नहीं किया ।इस पर देवी प्रसाद पांडे बेलवरिया हरैया, यादव खाद भंडार मधुकरपुर और शुभम खाद भंडार हरैया का प्राधिकार पत्र निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है द्य जिला कृषि अधिकारी ने बताया गया कि पोर्टल से लगातार उर्वरक वितरण की मॉनिटरिंग की जा रही है, उर्वरक वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी द्य वर्तमान में जनपद में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है ।सभी उर्वरक विक्रेता अपने दुकान पर उर्वरकों का निर्धारित मूल्य तथा सरकार द्वारा दिए जाने वाले सब्सिडी का विवरण का अंकन वॉल पेंटिंग के माध्यम से अवश्य कराएं तथा किसानों को उनकी खतौनी एवं फार्मर आई डी के अनुसार पास मशीन में अंगूठा लगाते हुए निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराये. यदि किसी भी उर्वरक विक्रेता / समिति के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री या अवैध रूप से पीओएस से खारिज करने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगीद्य
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

