भोपाल 10 मई (आरएनएस)। शहर के बीचोंबीच टिंबर मार्केट में रविवार को फिर आग लग गई। लकड़ी की एक दुकान में लगी आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। इसके ठीक पीछे रेलवे ट्रैक है। जहां से ट्रेनें गुजरती रहीं। तेज हवा की वजह से डेढ़ घंटे में आग काबू आ पाई।
आग लगने की घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। बरखेड़ी ऑटो स्टैंड के पास टिंबर दुकान में आग लग गई। धीरे-धीरे आग तेजी से फैलती गईं। दमकल की मदद से उसे बुझाया जा सका।
तेज हवा की वजह से हुई देरी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना सामने आया है। टीन शेड पर बिजली का करंट फैल गया था। ऐसे में बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कनेक्शन कट किया। वहीं, दमकल भी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटा में आग काबू में आ सकी। हालांकि, शुरुआत में दमकल का पाइप नहीं लग सका। इस वजह से आग बुझाने में थोड़ी देर हो गई।

