भोपाल 10 मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम भारत की स्वाधीनता, स्वाभिमान और राष्ट्र चेतना का अमर अध्याय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी स्वातंत्र्य वीर सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और उनकी राष्ट्रभक्ति को नमन किया है।
उल्लेखनीय है कि 10 मई 1857 को मेरठ से प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत हुई थी। गुलामी की जंजीरों को तोडऩे के लिए हमारे वीर क्रांतिकारियों ने एकजुट होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शंखनाद किया था।

