भोपाल 10 मई (आरएनएस)।भोपाल नगर भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय स्थित मीडिया सेंटर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 अंतर्गत 16 एवं 17 मई को सन स्काई गार्डन, कोलू खेड़ी सीहोर रोड पर आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्?यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि संगठन की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में अनुशासन, व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ता सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम सफल एवं प्रेरणादायी बन सके।
बैठक में प्रशिक्षण वर्ग में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए तथा आवास, भोजन, सुरक्षा, मंच, पंजीयन, चिकित्सा एवं अनुशासन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जसवंत हाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण एवं संगठन विस्तार का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा भाव, अनुशासन एवं समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक को प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख श्याम सुंदर शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर मालती राय, कृष्ण मोहन सोनी, महामंत्री,मुकेश राय, प्रदीप शेखावत, पूर्व महामंत्री जगदीश यादव,मनोज राठौर, सहित प्रशिक्षण वर्ग टोली के सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं व्यवस्था में रहने वाले समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक से पूर्व दीप प्रजलित कर पंडित दीनदयाल जी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

