– चार रातों की पहरेदारी के बाद पकड़ा गया खूंखार शिकारी
सीतापुर 10 मई (आरएनएस)। सकरन इलाके के ऊंचगांव में पिछले एक महीने से दहशत का कारण बना भेडिय़ा आखिरकार ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। रात के अंधेरे में घरों में घुसकर बकरियों को शिकार बनाने वाले इस खूंखार जानवर ने गांव में भय का माहौल बना रखा था। शनिवार देर रात ग्रामीणों की सतर्कता और चार दिनों की लगातार निगरानी रंग लाई और भेडि़ए को जिंदा पकड़ लिया गया। बाद में ग्रामीणों ने उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, भेडिय़ा पिछले एक महीने में गांव की सात बकरियों को अपना शिकार बना चुका था। वह हर रोज गांव में नहीं आता था, बल्कि दो-तीन दिन के अंतराल पर अचानक हमला कर देता था। इसी वजह से ग्रामीण उसे पकड़ नहीं पा रहे थे। गांव वालों का कहना है कि मामले की सूचना पहले ही वन विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रहे हमलों से परेशान होकर गांव के मनोहर लाल, सुरेश, रामपाल, प्यारेलाल समेत कई ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। गांव में टोलियां बनाकर रात-रात भर पहरा शुरू किया गया। शनिवार रात करीब 11:30 बजे भेडिय़ा गांव निवासी गुड्डू के घर में घुस आया और बंधी बकरी पर हमला करने की कोशिश करने लगा। तभी पहले से सतर्क ग्रामीणों ने घर को चारों ओर से घेर लिया। काफी मशक्कत के बाद भेडि़ए को पकड़कर रस्सियों से बांध दिया गया। पूरी रात गांव में अफरा-तफरी और लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भेडि़ए को अपने कब्जे में ले लिया। वन दरोगा अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए भेडि़ए को सुरक्षित जंगल में छोड़ा
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

