– 12 मई के सम्मेलन को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क तेज
संदना/सीतापुर 10 मई (आरएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा 12 मई को गोंदलामऊ ब्लॉक स्थित कैलाश आश्रम, बकछेरवा के निकट आयोजित होने वाले “सामाजिक समरसता एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रविवार को बरताल, महसुई, गंगापुर, पोखरा, नैतलवा, महमदपुर, देवरी और घटमापुर समेत कई गांवों में जन चैपाल लगाकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मध्यांचल प्रदेश महासचिव एवं गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय अर्कवंशी ने किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील अर्कवंशी ने कहा कि यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, संगठन मजबूती और कार्यकर्ता सम्मान का बड़ा मंच साबित होगा। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

