विकासनगर,10 मई (आरएनएस)।आरएसएस के सह विभाग प्रचारक सौरभ ने कहा कि भारत अगर विश्वगुरु बनता है तो पूरे विश्व में शांति हो जाएगी। हमारे अंदर वीरता की कमी नहीं है, बल्कि योजना की कमी है। यह बात उन्होंने रविवार को कथियान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कहे। संघ के पदाधिकारियों ने सभी हिंदुओं को एकजुट होने और सामाजिक, जातिगत भेदभाव मिटाने की सलाह दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

