-9वें अखिल भारतीय अंतर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन
विकासनगर,10 मई (आरएनएस)। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून में 5 से 10 मई 2026 तक आयोजित टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। छह दिनों तक चले इस रोमांचक आयोजन में देशभर के 7 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला : सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ ने द एशियन स्कूल, देहरादून को मात्र 1 विकेट से हराकर चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। द एशियन स्कूल उपविजेता रही।
टूर्नामेंट आँकड़े:-
कुल मैच: 12
पारियाँ: 24
रन: 2,310
विकेट: 170
शतक: 1
छक्के: 44, चौके: 194
कैच: 39, स्टम्पिंग: 10
व्यक्तिगत पुरस्कार:-
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: हर्षित पांडे (ष्टरूस्, लखनऊ) – 14 विकेट
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: एरिक रावत (द एशियन स्कूल) – 209 रन
सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: वर्णित सिंह (द एशियन स्कूल)
सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: अविराज सिंह (सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल)
उभरते खिलाड़ी: हर्षित पांडे (ष्टरूस्, लखनऊ)
फेयर प्ले अवाडर्: जीआरडी वर्ल्ड स्कूल, भाऊवाला
फाइनल मैन ऑफ द मैच: हर्षित पांडे
मुख्य अतिथि पीयूष वैष्णव ने कहा कि खेल अनुशासन और टीमवर्क की पाठशाला है। हेडमास्टर डॉ. दिलीप कुमार पांडा ने भाईचारे और खेल भावना को बढ़ाने पर जोर दिया। खेल प्रभारी कंवलजीत सिंह धालीवाल ने खिलाडिय़ों के जज्बे की सराहना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

