विकासनगर,10 मई (आरएनएस)। देहरादून रोड स्थित हरबर्टपुर बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक फोम की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखा फोम और कई गद्दे धू-धू कर जलने लगे। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

