हरिद्वार,10 मई (आरएनएस)। भाजपा महिला मोर्चा और मेयर ने चंपावत मामले पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मामले में राजनीति कर रही है। मेयर किरन जैसल ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पूरा प्रकरण चंपावत पुलिस ने तत्परता से मामले की जांच कर स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। एक छोटी बच्ची का सहारा लेकर भाजपा नेताओं को बदनाम करने का कार्य किया गया है। जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि महिला मोर्चा जगह-जगह कांग्रेस का पर्दा फाश करेगी। उनके पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है इसलिए सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली और भाजपा नेत्री अन्नु कक्कड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार और भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

