श्रीनगर गढ़वाल,10 मई (आरएनएस)। नगर में स्थित कल्याणेश्वर धर्मशाला में गौरव सेनानी संगठन की बैठक हुई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने श्रीनगर के सैनिक विश्राम गृह के पिछले एक वर्ष से बंद पड़े होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह बंद होने के कारण ड्यूटी पर आने वाले जवानों और पूर्व सैनिकों को ठहरने के लिए मजबूरी में निजी होटलों का सहारा लेना पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से जल्द सैनिक विश्राम गृह को संचालित करने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता मथुरा प्रसाद सिलौड़ी ने की। बैठक में अरुण बहुगुणा, प्रेम सिंह रावत, प्रताप भंडारी, सुनील काला, हरि प्रसाद उनियाल, मुन्ना लाल और मातवर सिंह धनाई आदि मौजूद रहे।3
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

