मां संस्कारों की सबसे मजबूत आधारशिला: प्राचार्या धुरिया
सिरसा 11 मई (आरएनएस)। मोरीवाला स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में मदर्स डे पर मातृ वंदना संगम का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा, प्रेम और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व की महिमा, मां के त्याग, प्रेम और आशीर्वाद को सम्मान देना था। विद्यालय परिसर आध्यात्मिक भजनों, सकारात्मक ऊर्जा और भावनात्मक वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम में भक्ति संगीत और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय प्राचार्या जीना धुरिया ने कहा कि मां केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और संस्कारों की सबसे मजबूत आधारशिला होती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अपने माता-पिता के प्रति सम्मान, संस्कार और कृतज्ञता की भावना को और मजबूत बनाते हैं। अंत में विद्यालय प्रशासन और प्राचार्या द्वारा सभी माताओं का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति और आशीर्वाद से आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

